रायपुर

उत्तर पुस्तिका जांचे बिना छात्रा फेल
03-May-2024 4:06 PM
उत्तर पुस्तिका जांचे बिना छात्रा फेल

बीकॉम, एमए के नतीजों में गड़बड़ी का खुलासा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 मई।
रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की मूल्यांकन  में एक बार फिर से बड़ी गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं है। बीकॉम से लेकर एमए के परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन त्रुटिपूर्ण कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़  करने के आरोप लग रहे हैं।

महंत कॉलेज के बीकॉम द्वितीय वर्ष की एक छात्रा को एक विषय में अनुपस्थित बताकर अनुत्तीर्ण कर दिया गया। शारीरिक रूप से अस्वस्थ इस छात्रा ने कॉलेज की व्यवस्था अनुसार पृथक कक्ष में बैठकर प्रश्न पत्र हल किया था। अब यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कॉलेज ने उसकी उत्तरपुस्तिका भेजी या नहीं। या विवि ने उस पुस्तिका का मूल्यांकन कराए बिना छात्रा का नतीजा तैयार कर दिया।

दूसरी ओर एमए इंग्लिश,  संवैधानिक कानून, समेत कई विषयों में सही उत्तर पर भी पेपर जांचने वालों ने नंबर नहीं दिए हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब कम नंबर आने पर छात्रों ने सूचना के अधिकार के तहत उत्तर पुस्तिका की प्रति मांगी।

आपको बता दें कि संवैधानिक कानून,एमए इंग्लिश समेत कई विषयों में सही उत्तर पर भी पेपर जांचने वालों ने नंबर नहीं दिए हैं। वहीं मल्टीपल आप्शन वाले कई प्रश्नों में 4 की बजाए 5 आप्शन दिए गए ?जिसके कारण छात्र परीक्षा हाल में असमंजस में पड़़ गए। गड़बड़ी का यह अकेला मामला नहीं है। वार्षिक परीक्षा में कई विषयों के पेपर कुल 50 नंबर के सेट किेए गए, जबकि पूरा पेपर कुल 80 अंक का होता है। वहीं कुछ पेपर में 15 प्रश्न ही प्रकाशित थे जबकि छात्रों को अनिवार्य रूप से 20 प्रश्न करने कहा गया।

विश्वविद्यालय के कुल सचिव शैलेंद्र पटेल ने दावा किया है कि जल्द की त्रुटियों को जांच कर सुधार लिया जाएगा। जिन छात्रों ने प्रश्न अटेंप्ट किया है उन्हे अंकों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। गलती करने वाले संबंधित प्राध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी लिखा गया है। छत्तीसगढ के पाय यह भी जानकारी है कि विवि  की ओर से अधिकृत प्रोफेसर स्वयं उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न कर अपने मातहत पीएचडी, डीलिट कर रहे छात्रों या  निजी विवि के सहायक प्राध्यापकों से मूल्यांकन कराते हैं।

बता दें कि  बीते दिन जहां सेमेस्टर परीक्षा के फॉर्म भरने में आ रही समस्या के कारण सुर्खियों में रहा और कई छात्रों को फॉर्म आनलाइन फॉर्म भरने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी वहीं अब फिर से कॉपी के मूल्यांकन में बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है।
 


अन्य पोस्ट