रायपुर
अनवर, सिंह और त्रिपाठी को 14 दिन के लिए फिर जेल
03-May-2024 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 मई। आबकारी घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू द्वारा जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर, अरविंद सिंह और अरुण पति त्रिपाठी विशेष कोर्ट में पेश हुए।
14 दिन तक न्यायिक रिमांड खत्म होने पर पेश किया गया था।कोर्ट ने न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए दुबारा 14 दिन के लिए जेल भेजा दिया है । ईओडब्ल्यू ने आबकारी घोटाले मामले में तीनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल था । वहीं अनवर ढेबर की लगाई जमानत याचिका पर कोर्ट ने 4 मई को सुनवाई की तारीख की तय की है।
पप्पू ढिल्लन 8 तक एसीबी को इसी मामले में गिरफ्तार त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन की रिमांड 8मई तक बढ़ाते हुए ईओडब्लू को सौंपा।ईओडब्ल्यू ने 6 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने 6 दिन तक रिमांड बढ़ाई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे