रायपुर
प्रोफेसर अली की सेवाएं समाप्त
02-May-2024 6:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 मई। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर शाहिद अली भी फर्जी दस्तावेजों के कारण सेवा से हुए बर्खास्त कर दिए गए हैं। कुलपति बल्देव शर्मा ने 27 मार्च को आदेश जारी किया था। इसमें उनकीआदेश की तिथि से ही सेवा समाप्ति घोषित कर दी गई । विवि मे डॉ.अली के दोनों ही पतों पर आदेश भेज दिया है। हाईकोर्ट की डबल बैंच ने 14 फरवरी को नियुक्ति रद्द करने का आदेश जारी किया था, और 13 जुलाई 23 को उन्हें पक्ष रखने का अवसर दिया गया था। उसके बाद प्रोफेसर अली के दस्तावेजों में कमी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई थी। यह पूरा मामला डॉ. आशुतोष मिश्रा की शिकायत पर सामने आया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे