रायपुर

टाटा एस से ठोकर लगने की बात पर मारपीट
02-May-2024 3:35 PM
टाटा एस से ठोकर लगने की बात पर मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 मई।  गोलबाजार में कल दोपहर गाड़ी को ठोकर लगने की बात को लेकर मारपीट हो गई। मशरूम बंजारे बुधवार को अपने डिलीवरी वाहन को लेकर गोलबाजार श्री राम बेंगल्स के पास गया हुआ था। भीड़ अधिक होने की वजह से रास्ता जाम हो गया था। इस बीच मशरूम बंजारे अपने टाटा एस को वहां से निकालने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान गुलाम अहमद की गाड़ी को ठोकर लग गई। जिससे वो आग बबुला हो गया और मशरूम बंजारे के साथ गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा। विरोध करने पर किसी नुकीली चीज से मशरूम बंजारे पर हमला किया।

उधर टिकरापारा इलाके के मोती नगर के पास गाली गलौज करने से मना करने पर जावेद खान और शेपी ने रियाज खान के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर ई रिक्शा की स्टेपनी राड से हमला कर घायल कर दिया।

रियाज ने इसकी शिकायत टिकरापारा थाना में दर्ज कराई। वह आरडीए कालोनी टिकरापारा में रहता है। और ई रिक्शा चलाता है। कल वह मोती नगर जाली फैक्ट्री के पास गया था। जहां जावेद खान और शेपी को आटो में सामान लोड करने के दौरान गाली गलौज कर रहे थे। जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर ई- रिक्शा की स्टेपनी राड से मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने जावेद खान और शेपी के खिलाफ 294, 323, 506,34 का अपराध दर्ज किया है।

इधर  उधार पैसों की लेनदेन की बात को लेकर जनता क्वाटर हीरापुर निवासी निशांत पाण्डे के साथ प्रवीण सिंह और उसके साथियों ने मारपीट की। निशांत ने पुलिस को बताया कि प्रवीण के साथ उसका पुराना लेनदेन था। इस बात को लेकर बुधवार को आमानाका छुई खादान के पास प्रवीण और उसके साथी निशांत का रास्ता रोककर गाली गलौज करने लगे। जिसे मना करने पर उसपर हाथ मुक्का ओैर गाड़ी की चाबी से मारकर चोट पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।


अन्य पोस्ट