रायपुर
सूरत-बरहमपुर के बीच समर स्पेशल 17 तक
02-May-2024 3:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 मई। यात्रियों की मांग एवं सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए सूरत एवं बरहमपुर (ब्रह्मपुर उड़ीसा) के मध्य तीन अतिरिक्त फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है । 09069/09070 सूरत-ब्रह्मपुर-सूरत साप्ताहिक समर स्पेशल की सुविधा 01 से 17 मई, तक इस गाडी का परिचालन रहेगा ।
09069 सूरत-ब्रह्मपुर साप्ताहिक समर स्पेशल का परिचालन 01, 08 एवं 15 मई, को प्रत्येक बुधवार को सूरत से रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत 09070 ब्रह्मपुर-सूरत साप्ताहिक समर स्पेशल का परिचालन 03, 10 एवं 17 मई, को प्रत्येक शुक्रवार को इस गाड़ी का परिचालन सूरत से होगा । इस गाड़ी में कुल 22 कोच उपलब्ध रहेंगे।
इस गाड़ी की समय सारणी की विस्तृत जानाकरी इस प्रकार है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे