रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मई। आर्यन मडर्र केस मामले में रीतिक केशरवानी के परिजनों ने पुलिस पर बेटे के खिलाफ झूठा केस बनाकर पैसों की मांग करने का आरोप लगाया है, और दोसियों के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है। पत्रकारवार्ता कर रीतिक की मां संगीता केशरवानी ने बताया कि 22 अप्रैल को टिकरापारा इलाके में आर्यन मडर केस मामने में पुलिस ने पिछले दिनों समीर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। हत्या के मामले में शक के आधार पर पुलिस ने रीतिक केसरवानी को पूछताछ के लिए थाना बुलाया और डरा धमका कर आरोपी लडक़ों का साथी होने का दबाव बनाया गया। जबकि घटना के आरोपी समीर और उसके साथी ने पुलिस को रीतिक का न होने की बात कही इसके बावजूद टिकरापारा पुलिस ने जबरन पैसों की उगाही करने 50 हजार रूपए की मांग करने लगे। और नहीं देने पर लडक़े को केस में फसाने की धमकी दी। जिसे बाद में उसे जबरन डरा धमका कर आरोपी बनाते हुए रीतिक के उपर धारा 302 का अपराध दर्ज किया है। इसके बावजूद टिकरापारा पुलिस ने रीतिक को जबरन केस में फसाने की धमकी देकर 50 हजार रूपए की मांग की गई। इसकी शिकायत संगीता केशरवानी ने टिकरापारा प्रभारी को भी की थी। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि थाना प्रभारी दुर्गश रावटे ने भी थाना बुलाकर दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवा कर रीतिक के खिलाफ धारा 302 का अपराध दर्ज किया है।
संगीता केशरवानी ने बताया कि जिस जगह पर घटना हुई थी उसका वीडियों फूटेज में कहीं भी रीतिक नहीं होने के बावजूद जबरन फसाया जा रहा है। पुलिस के इस रवैये को लेकर संगीता ने सरकार से आर्यन हत्या कांण्ड मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं दोषि पुलिस वालों के खिलाफ जांच और कार्रवाई करने की मांग की है।