रायपुर

बृजमोहन को जिताने विधायक इंद्र कुमार गांव-गांव पहुंच रहे
30-Apr-2024 3:05 PM
बृजमोहन को जिताने विधायक इंद्र कुमार गांव-गांव पहुंच रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 30 अप्रैल। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रचार करने का ढंग भी अलग-अलग है। कोई बैलगाड़ी तो कोई नाच गाना के माध्यम से तो कोई घर-घर संपर्क कर अपना प्रचार कर रहे हैं। कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। स्वयं प्रत्याशी मंदिरों में जाकर माथा टेक रहे हैं।

 रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का चुनाव प्रचार भी अनोखे ढंग से चल रहा है। बृजमोहन अग्रवाल के पहुंचने के पूर्व लोक कलाकारों का जत्था गांव में पहुंचकर नृत्य करते हैं, उसके बाद अभनपुर के विधायक इंद्र कुमार साहू ग्रामवासियों को भाजपा को जिताने अपील करते हैं तथा सभा मंच में मोदी सरकार के उपलब्धियां को बनाया जाता है।

विधायक इंद्र कुमार साहू गांव के गलियों में घूम-घूम कर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को जिताने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, 28 अप्रैल को ग्राम पटेवा ,पीपरौद,बजरंगपुर, हसदा होते हुए ग्राम दादरझोरी में सभा ली।

उमरपोटी, आलेखूंटा में भी देर रात तक चुनाव प्रसार में व्यस्त रहे। अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू के साथ उनके टीम में मुकेश ढीढी, सुरेश वर्मा ,सूरज साहू, भोज राम साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष ईश्वर ध्रुव, परमजीत सचदेवा सहित कई लोग जुटे हुए हैं।


अन्य पोस्ट