रायपुर

हफ्ता वसूली का बदमाश सुनील मंडोतिया गिरफ्तार, तीन थानों में भी दर्ज हैं अपराध
30-Apr-2024 2:31 PM
हफ्ता वसूली का बदमाश सुनील मंडोतिया गिरफ्तार, तीन थानों में भी दर्ज हैं अपराध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 अप्रैल। रविवार दोपहर एंबूलेंस ड्राइवर से हफ्ता देने की धमकी देकर पांच हजार रूपए लूटने वाले शातिर बदमाश सुनील मंडोतिया को गोलबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने चाकू से डरा धमकाकर रूपए लूट थे।

मोहम्मद हसन  निजी  एंबुलेंस ड्राइवर है।  27 अप्रैल  को दोपहर 3 बजे के आसपास सुनील मंडोतिया  डीकेएस अस्पताल गेट नंबर 2 के पास आकर हसन को हर हफ्ते दो हजार रूपए देने कहा। और  अश्लील गाली गलौज कर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए  डरा धमकाकर उसके पास रखे पर्स जिसमे 5000/- रुपए  लूट कर ले गया। हसन की यह  रिपोर्ट दर्ज कर गोलबाजार पुलिस ने  आरोपी की पतासाजी शुरू की ।

 इसी दौरान  मुखबीर से  सूचना मिला कि सुनील  डीकेएस अस्पताल के आसपास घूम रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सुनील मंडोतिया को  गिरफ्तार कर 1 नग लोहे का धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही किया गया ।  28 वर्षीय सुनील अवंति विहार इलाके के  28 महामाया विहार निवासी है वह  पूर्व में भी अपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।उसके विरुद्ध थाना सरस्वती नगर में  धारा 294, 323, 506, 34 भादवि, थाना कबीरनगर में अवैध गांजा बिक्री का अपराध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट तथा थाना गोलबाजार में धारा 151, 107, 116(3)  के तहत पूर्व में गिरफ्तार हो  चुका है।


अन्य पोस्ट