रायपुर
चाकू की नोक पर लोगों को धमकाने वाला पकड़ाया
29-Apr-2024 7:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 अप्रैल। उरला इलाके में चाकू लहराकर आम लोगों को धमकाने वाले मोहम्मद कैफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से धारदार चाकू को जब्त आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट 25, 27 का अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक उरला के मठपारा बीरगांव इलाके में एक युवक अपने हाथ में चाकू लेकर वहा बस्ती के लोगों को डरा धमका रहा था। इस कारण से वहां आसपास के लोगों में भय का माहोल था। स्थानिय लोगों की शिकायत पर उरला पुलिस ने बताए हुलिए और स्थान को चिंहाकित कर घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद कैफ बीरगांव का होना बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार चाकू को जब्त कर गिरफ्तार किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे