रायपुर

तरल मोदी मालवीय रोड शारदा चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष, वासवानी महामंत्री बने
29-Apr-2024 7:40 PM
तरल मोदी मालवीय रोड शारदा चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष, वासवानी महामंत्री बने

रायपुर, 29 अप्रैल। आमसभा में मालवीय रोड  शारदा चौंक व्यापारी संघ की आमसभा में नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए। 

चुनाव अधिकारी शफीक, खेमचंद मखीजा, अशरफ, फिरोज, लक्ष्मी चंद वासवानी  थे। अध्यक्ष पद के लिए अशरफ व खेमचंद  मखीजा ने  तरल मोदी के नाम प्रस्ताव दिया। इस मौके पर मालवीय रोड के लगभग 150 व्यापारी मौजूद थे ।  सिर्फ एक ही नाम का सदन में नाम आने पर चुनाव अधिकारियों ने मोदी को अध्यक्ष घोषित किया।

तरल मोदी ने पुन:  अध्यक्ष बनने के बाद में व्यापारियों को आश्वासन दिया कि मालवीय रोड की सारी समस्याओं  का हल वो और उन  की टीम  जल्द से जल्द प्रशासन के साथ बैठकर उस का निराकरण करेंगे।

साथ ही उन्होंने  राजेश वासवानी को महामंत्री घोषित किया। बाकी पदों पर नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। बैठक के अंत में आभार राकेश अग्रवाल ने व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट