रायपुर
कलेक्टर ने पोस्टल बैलेट मतदान के लिए होम वोटिंग मतदान रथ को किया रवाना
29-Apr-2024 7:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अप्रैल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने पोस्टल बैलेट मतदान के लिए होम वोटिंग मतदान रथ को रवाना किया।
इस दौरान मतदान दलों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने दल को रवाना करने से पहले गुलाब फुल देकर सम्मान भी किया। उल्लेखनीय है कि आज से 29 अप्रैल तक प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक होम वोटिंग मतदान रथ घर घर जाकर पोस्टल बैलेट से मतदान कराएगी। इसके अलावा कलेक्ट्रेक्ट परिसर स्थित टाउन हाल में मतदान सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है। यहां पर धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, र पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, आरंग, अभनपुर और बलौदाबाजार विधानसभा के मतदाता मतदान कर सकेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे