रायपुर
शहर के एंट्री प्वाइंट पर पहरेदारी
28-Apr-2024 2:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अप्रैल। पुलिस ने बीती रात शहर के एंट्री प्वाइंट पर चेकिंग अभियान चलाया।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के निर्देशानुसार यह देर रात तक चला। एएसपी, सीएसपी की मौजूदगी में थाना बल और यातायात पुलिस के जवानों ने यह चेकिंग की। तेलीबांधा मरीन ड्राइव, स्टेशन के पास, अग्रसेन चौक, महादेव घाट, पचपेड़ी नाका, पठारी डीह, चांदनीडीह में गाडिय़ा रोक कर चेक किया गया ।
चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब, नगदी रकम, सोना, चांदी सहित चुनाव से संबंधित अवैध/प्रतिबंधित सामग्रियों की परिवहन पर नजर रखी गई। साथ ही शराब पीकर मोटर साइकल चलाने वाले ,स्पीड बाइकर्स ,तीन सवारी बाइक, बदमाश बाइकर्स , बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल की भी चेकिंग की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे