रायपुर

चुगली के शक में महिलाएं भिड़ीं
28-Apr-2024 2:23 PM
चुगली के शक में महिलाएं भिड़ीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 अप्रैल। चुगली के शक में महिलाएं भिड़ गई । जरवाए के बीएसयूपी कालोनी के ब्लाक 16 निवासी वाहिदा परवीन,समीर खान ने साहेला फरीन (22) के साथ मारपीट की । वाहिदा, साहेला पर चुगली करने का आरोप लगा रही थी। शाम 5.30 बजे हुई इस मारपीट की साहेला ने रात कबीरनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

कल रात तेलीबांधा मरीन ड्राइव के पास एक युवक को चाबी मारकर घायल कर दिया। रात करीब 9 बजे उत्कर्ष सिंह,करण एवं अन्य ने कॉल कर मौदहापारा निवासी अमन अली को बुलाया। फूड जोन के पास अमन के पहुंचने पर उत्कर्ष व साथियों ने पुराने विवाद पर से गाली गलौज, मारपीट कर चाबी से हमला कर फरार हो गए । इसकी सूचना मिलने पर अमन के भाई सैयद सजील ने रात तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया।

उधर नेवरा के खम्हरिया स्थित  महामाया चौक के पास एक भवन की सीढ़ी से उतरते समय त्रिभुवन वर्मा (46) दिकेश वर्मा से टकरा गया। इस पर दिकेश,मोनू वर्मा और शेखर विश्वकर्मा ने गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की और हाथ में पहने कड़े से चोट पहुंचाया। पुलिस इन सभी मामलों की धारा 294,506,323 के तहत मामले  दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट