रायपुर

मालवीय रोड से फुटपाथ बाजार बेन हो
27-Apr-2024 8:08 PM
मालवीय रोड से फुटपाथ बाजार बेन हो

रायपुर, 27 अप्रैल। सराफा कारोबारियों के बाद अब मालवीय रोड व्यापारी संघ ने भी सदर बाजार और मालवीय रोड में ट्रैफिक के नए प्रयोग पर आपत्ति जताई है। संघ के  पदाधिकारियों ने  निगम कमिश्नर अविनाश मिश्रा से  मुलाकात की । और  ट्रैफिक समस्या से उन्हें आवगत कराया।  उन्होंने कहा कि मालवीय रोड पर ई रिक्शा, हाथ ठेले, रोड किनारे  लगाने वाले फुटपाथ बाजार को बेन कर दिया जाए तो सारी ट्रैफिक अव्यस्था  सुधर जाएगी। संघ के तरल मोदी और राजेश वासवानी ने बताया कि

 कमिश्नर ने सारी समस्या सुनी और आश्ववसान दिया की सारी समस्या को व्यारियो के साथ बैठ कर ही हल करेंगे।  संघ ने उन्हें धन्यवाद भी दिया कि  मालवीय रोड से सारे बिजली के तार हो हटा दिए गए। इससे मालवीय रोड की सुंदरता बहुत बढ़ गई है। संघ की ओर से  राकेश अग्रवाल राजेश विधानी भरत प्रधनानी सुरेश जादवानी कृष्णनानी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट