रायपुर
प्रदेश में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग
27-Apr-2024 2:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 अपै्रल। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन एन.सी.ई.आर.टी. के गणित और विज्ञान पाठ्यक्रम को छत्तीसगढ़ राज्य में लागू करने की मांग करता हैं। यह पाठ्यक्रम छात्रों को गणित और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में अधिक गहराई तक जानकारी प्रदान करेगा और उन्हें विज्ञान और गणित के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त करने में मदद करेगा।यह पाठ्यक्रम छात्रों के शैक्षिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेगा।
राज्य में कक्षा 1 से 10 तक एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यक्रम लागु होने से गुणवत्ता में दूरगामी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे