रायपुर

धोखाधड़ी
27-Apr-2024 2:23 PM
धोखाधड़ी

रायपुर, 27 अपै्रल। पश्चिम बंगाल की कंपनी के डुप्लीकेट ट्रेड मार्क का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने वाले कारोबारी के खिलाफ कापीराइट एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।

गोलबाजार पुलिस के मुताबिक गणेशराम नगर इलाके में मिलाप परफ्यूम के संचालक उमेश नारवानी (46) के विरूद्ध यह मामला दर्ज किया गया है। बंगाल के 24 परगना स्थित कंपनी स्लिपवैल मच्छर अगरबत्ती बनाती है। उमेश, इसी कंपनी के ट्रेड मार्क का इस्तेमाल कर डुप्लीकेट माल रायपुर में बनाकर बेच रहा था।

कंपनी को इसकी सूचना मिलने पर अपने सेल्स कर्मी गोपीकिशन बेहरा को भेजकर पड़ताल करवाया और गुरूवार को उमेश पर कापीराइट एक्ट की धारा 63,64 का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने उमेश को गिरफ्तार कर 50 हजार की नकली स्लिपवैल मच्छर अगरबत्ती, रैपर और मशीन जब्त किया ।
 


अन्य पोस्ट