रायपुर
कलेक्टर आधी रात शहर में, खम्हारडीह तेलीबांधा में की वाहनों की जांच
26-Apr-2024 8:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अप्रैल। देर रात करीब 12:30 को तेलीबांधा एवं करीब1.30 बजे रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एसएसटी पाइंट खम्हारडीह का किया निरीक्षण किया। साथ में निगम आयुक्त एवं जि़ला पंचायत सी ई ओ भी उपस्थित थे।उन्होने पॉइंट से गुजरने वाले सभी वाहनों की गंभीरता के साथ चेकिंग पर ज़ोर दिया। साथ ही उन्होंने भी खुद रात को आने जाने वाले वाहनों से पूछताछ की।
इस बार रायपुर जि़ला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एसएसटी पॉइंट पर गर्मी के मौसम को देखते हुए कूलर एवं फ्रिज की व्यवस्था की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे