रायपुर
गायत्री नगर में लूट
26-Apr-2024 2:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 अप्रैल। बुधवार देर रात घर जा रहा एक्टिवा सवार युवक लूट लिया गया। लुटेरे भी एक्टिवा में सवार थे।
यह घटना गायत्री नगर के संभ्रांत इलाके में हुई।पुजारी स्कूल के पास राजातालाब निवासी आरिफ कुरैशी( 22)रात करीब 10.30 बजे गायत्री नगर की ओर से अपनी एक्टिवा से जा रहा था। तभी जगन्नाथ मंदिर के पास खड़े तीन युवकों ने उसे रोका और डरा धमका कर सेमसंग का फोन, 2100 रूपए नगद लूटा और अपनी एक्टिवा से फरार हो गए । आरिफ ने एक दिन बाद गुरूवार रात दस बजे खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 392,34 दर्ज कर मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे