रायपुर

बैजनाथपारा में फिर आधी रात तक जमावड़ा, रात दो बजे युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल
26-Apr-2024 2:31 PM
बैजनाथपारा में फिर आधी रात तक जमावड़ा,  रात दो बजे युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अप्रैल।
बैजनाथपारा का महबूबिया चौक का पूरा इलाका एक बार फिर रात भर गुलजार हो गया है। इस दौरान चौक की सभी चाय- पान, बिरयानी की दुकाने खुली रहतीं हैं और वहां मौजूद लोग विवाद का शिकार हो रहे हैं। बीते दिसंबर में इस इलाके में कड़ाई बरतते हुए प्रशासन ने सभी दुकानों को  10 बजे बंद कराया था। कुछ दिनों तक तो माहौल शांत रहा लेकिन एक बार आधी रात बाद तक इलाका संवेदनशील बना रहता हैं। पुलिस की गश्त भी नजर नहीं आती। कल ऐसे ही माहौल में कल रात दो बजे बैजनाथ पारा अखाड़े को पास रॉड,चाकू चले।

मारूति स्काई तेलीबांधा निवासी नागेश्वर यादव (31) अपने साथी संकेत तांडी के साथ वहां गया था। इन्हे देख बैजनाथपारा निवासी साहिल, अशरफ, इमरान और गोलू ने संकेत के साथ गाली गलौज की। इस पर विवाद बढ़ा और हाथ मुक्कों के साथ चाकू,रॉड भी चले। इसमें नागेश्वर और संकेत को चोटें आईं। गुरूवार शाम नागेश्वर की र्पोर्ट पर कोतवाली में धारा 27,27,294,506,323,34का मामला दर्ज कर लिया है । एक जानकारी यह भी है कि इनके बाच पुराने विवाद को  मारपीट हुई।

कोतवाली एसआई हेतराम सिदार ने बताया कि बैजनाथपारा के लडक़ों द्वारा तेलीबांधा थाना इलाके में  शोभायात्रा निकालने के दौरान विवाद हुआ था।  इसके बाद पीडि़त पक्ष के युवकों को बैजनाथ पारा के आदतन बदमाशों ने बुलाया। बैजनाथपारा पहुंचने पर 4 लडक़ों ने मिलकर पीडि़त पक्ष के लडक़ों पर धारदार हथियार से वार किया । साहिल, मोहम्मद अशरफ और उसके 2 साथियों ने सागर बाघमारे और उसके साथियों के साथ मारपीट की जिसके बाद से सभी आरोपी फरार हो गए।


अन्य पोस्ट