रायपुर

41 बोतल शराब के साथ हिस्ट्री शीटर गिरफ्तार, कार जब्त
24-Apr-2024 7:47 PM
41 बोतल शराब के साथ हिस्ट्री शीटर गिरफ्तार, कार जब्त

रायपुर, 24 अपै्रल। मौदहापारा पुलिस ने  पुराने हिस्ट्री शीटर बदमाश ओम प्रथम दुबे को अंग्रेजी शराब की डिलीवरी करते कार के साथ गिरफ्तार किया । वह दूसरे राज्य  राज्य में बिकने को लिए  निर्मित महंगी शराब ला रहा था।   उसे  के.के. रोड स्थित कबाडी चौक पास  पकड़ा गया।।  उससे अलग-अलग ब्रांड के कुल 41 बॉटल अंग्रेजी शराब और  कार  क्रमांक सी जी/04/एन आर/6239 को जब्त  किया गया। इसकी कुल कीमत है लगभग 6,50,000/- रूपये। ओम  के विरूद धारा 34(2), आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। ओम डी.डी.नगर का  हिस्ट्रीशीटर है उसके विरूद्ध दर्जनों अपराध दर्ज है ।

मुखबीर की सूचना पर वाहन को पकडऩे जयस्तंभ चौक में नाकेबंदी पाईंट लगाया था। इसी दौरान पुलिस ने रूकवाने का प्रयास करने पर वह  के.के.रोड की ओर भागने लगा। अंतत: कबाडी चौक पास पकड़ा गया।


अन्य पोस्ट