रायपुर
शैलेन्द्र नगर, टैगोर नगर में अमृत जलापूर्ति शुरू
23-Apr-2024 2:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अप्रैल। रायपुर नगर निगम के अमृत मिशन योजना के तहत शैलेन्द्र नगर टैगोर नगर और विधायक विश्रामगृह क्षेत्र में बिछाए गए पाईप लाईन से पेयजल की सप्लाई प्रारम्भ कर दी गई है। इसकी सप्लाई सुबह और शाम की नियमित सप्लाई के अतिरिक्त शाम 4 बजे से 5 बजे तक की जा रही है। ये क्षेत्र जोन क्रमांक 4 के साथ ही जोन क्रमांक 10 में भी आते हैं। इन क्षेत्रों में अमृत मिशन की पाईप लाईन बिछा दी गई थी। अब नागरिकों के घरों तक इसी पाईप लाईन से पेयजल सप्लाई का कार्य प्रारंभ किया गया। आज शाम 4 बजे घर घर जाकर पेयजल सप्लाई का निरीक्षण किया गया। इस क्षेत्र में सुबह और शाम वाली पेयजल सप्लाई भी यथावत रहेगी। इस क्षेत्र के बाद उन्होंने राजेन्द्र नगर के राजीव पांडे नगर में हो रहे इन्टरकनेशन कार्य का भी निरीक्षण किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे