रायपुर

भगवान महावीर जयंती कार्यक्रम में सीएम जैन मंडलों का किया सम्मान
22-Apr-2024 8:45 PM
भगवान महावीर जयंती कार्यक्रम में  सीएम जैन मंडलों का किया सम्मान

आचार्य विद्यासागर महाराज का स्मरण भी किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अप्रैल। मुख्यमंत्री मा विष्णुदेव साय, विधायक बृजमोहन अग्रवाल,एवं पुरंदर मिश्रा  भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए। उन्होने  सकल जैन समाज के विभिन्न मंडलों की का सम्मान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जैन समाज का आभार व्यक्त करना चाहूंगा मैं पहली बार इस भारत में प्रसिद्ध जैन दादा बाड़ी में आया हूं। महावीर स्वामी सत्य अहिंसा का उपदेश दिए है वो जैन धर्म के अलावा सभी जनमानस के लिए है उन उपदेशों को सभी को अंगीकार करना चाहिए। छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है।जहा डोंगरगढ़ में विश्वप्रसिद्ध आचार्य विद्यासागर महाराज जी ने समाधि ली है जिनकी समाधि का दर्शन अभी कुछ दिन पूर्व में मैने किया है।छत्तीसगढ़ की धरा काफी धन्य हो गई जहा इतने महान संत ने समाधि ली और एक बड़ा तीर्थ का निर्माण वहां हो रहा है।

शाम 7 बजे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जायेंगे जिसमें प्रभु महावीर सेवा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया है ।इस आयोजन में  श्रीमद रामचंद्र आत्म तत्व रिसर्च सेंटर द्वारा रात्रि 8 बजे भगवान महावीर के जन्म के पूर्व जो 14 स्वप्न आए थे। उसी पर आधारित आज के परिपेक्ष में 14 स्वप्नों की प्रस्तुति का आयोजन किया गया है । रात्रि 11.26 को भगवान महावीर की 2623 दीपों की आरती उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओं ने कियी।

इस अवसर पर जितेंद्र जैन गोलछा अध्यक्ष,वीरेंद्र डागा महासचिव,अमित  मूणत कोषाध्यक्ष,अमर बरलोटा कार्यकारी अध्यक्ष,तनय लूनिया,विनय गोलछा भूपेंद्र डागा,प्रणीत जैन लोकेश जैन,श्रेणिक बोथरा,चयन जैन, उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट