रायपुर

एर्नाकुलम एक्सप्रेस से आए यात्री से साढ़े सात लाख जब्त
22-Apr-2024 8:40 PM
एर्नाकुलम एक्सप्रेस से आए यात्री से साढ़े सात लाख जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अप्रैल। आर पी एफ की टीम ने  22815 एर्नाकुलम एक्स्प्रेस से आए  यात्री से साढ़े सात लाख रूपए जब्त किया।  प्लेटफॉर्म 01 में खड़ी ट्रेन  जांच के दौरान  कर  बाहर जाते हुए एक व्यक्ति  को सीढ़ी के पास रोका गया। नाम पता पूछने पर महेश पंजवानी  पिता भोजमल पंजवानी   (45वर्ष निवासी महाशक्ति वार्ड भाटापारा   बताया। उसके पास रखे काले रंग बैग में पूछने पर कैश होना बताया।  और उक्त कैश  के संबंध में  कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।   उक्त  कैश 7 लाख 50 हजार को उपस्थित गवाहों के समक्ष  गिनती कर   मौके पर उडनदस्ता कार्यपालक मजिस्ट्रेट दीप्ति तिवारी ने जप्त किया । और इसकी  सूचना डिप्टी डायरेक्टर आयकर 2 नया रायपुर को दी गई।


अन्य पोस्ट