रायपुर
विधायक ने गांवों में जोत जवारा के दर्शन किए
17-Apr-2024 2:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अभनपुर,17 अप्रैल। अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में निरंतर दौरा कर जनसंपर्क कर रहे हैं। जनता की समस्याओं से रूबरू होकर समस्या का समाधान भी कर रहे हैं।
धार्मिक आस्था का परिचय देते हुए क्षेत्र के दौरे पर ग्राम के मंदिरों में भी जाकर माथा टेक कर पूजन कर रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम सिंगारभाठा में दुर्गा गायत्री मंदिर में जोत जंवारा का दर्शन कर पूजन किया तथा गांव में देवगुण पाल के घर में स्थापित जंवारा को भी देखने पहुंचे।
इस अवसर पर ग्राम के के सुरेश वर्मा मानसिंह वर्मा विनोद चंद्राकर नेमीचंद साहू, पुनारद पाल, डिगेश्वर वर्मा, वैशाखू, बोधन कुर्रे ,सेवाराम यादव ,किशन साहू सहित अनेक ग्रामवासीगण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे