रायपुर
बहुमंजिला शास्त्री बाजार मटन मार्केट दो माह में पूरा होगा
16-Apr-2024 4:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अप्रैल। निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी के एमडी अबिनाश मिश्रा ने आज स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु अधिकारियों व कार्य एजेंसियों की बैठक ली।
श्री मिश्रा ने अधिकारियों से कहा है कि नियमित मॉनिटरिंग कर जून से पहले सभी प्रोजेक्ट पूरे करे । उन्होने अंडरग्राउंड केबलिंग ,24ङ्ग7 परियोजना,शास्त्री बाजार,मटन मार्केट,महाराजबंध, नरैया व खो-खो तालाब में निर्माणाधीन एसटीपी,शहर में समुचित स्ट्रीट लाइट सहित अन्य प्रोजेक्ट की जानकारी लेकर समय सीमा पर निर्माण पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्मार्ट सिटी के सभी अधिकारी सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे