रायपुर
स्काउट गाइड ने बांटे सकोरे
15-Apr-2024 6:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 अप्रैल। आज महर्षि विद्या मंदिर 2 रायपुर राजकुमार कॉलेज के सामने, भारत स्काउट्स एवं गाइड जिला संघ रायपुर राज्य के मुख्य सोमनाथ यादव राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के निर्देश में तथा जिला अध्यक्ष स्वामी ,जिला मुख्य आयुक्त डॉ सुरेश शुक्ला डीईओ विजय कुमार खंडेलवाल जिला सचिव मृत्युन्जय शुक्ला के मार्गदर्शन में रोड पर आने जाने वाले राहगीरों मजदूरों आटो में बैठे सवारी को पानी पिलाने हेतु प्याउ घर तथा पक्षियो के लिये सकोरा बांटे। स्वाइप (मतदाता जागरूकता अभियान) पर कार्य किये। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को मतदान करने हेतु एवं अपने वोट को सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया और इस हेतु गाइडऱ श्रीमती सीमा रानी सोनी ने पूरे कर्मकारियों एवं स्काउट गाइड के बच्चों के अलावा आने जाने वाले लोगों को शपथ दिलाई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे