रायपुर
हाईकोर्ट में भर्ती लिखित परीक्षा 28 को
15-Apr-2024 3:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर,15 अप्रैल. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद की भर्ती के लिए प्रथम चरण की लिखित परीक्षा 28 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक चार परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों की सूची छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। इस वेबसाईट पर विस्तृत जानकारी देखी जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद की भर्ती हेतु विज्ञापन के माध्यम से आवेदन पत्र मंगाये गए थे। इस पद हेतु आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे