रायपुर

ड्राइवर से लूटपाट, तोडफ़ोड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार
14-Apr-2024 8:19 PM
 ड्राइवर से लूटपाट, तोडफ़ोड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 अप्रैल। पचपेढी नाका शुक्ला पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रेलर के ड्राइवर से मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो युवकों को न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। । पुलिस के मुताबिक

आरोपी भानु हरपाल और गौतम दास मानिकपुरी 12 अप्रैल की रात  करीबन 01:00 बजे अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 एन जी 0699 से पचपेढी नाका शुक्ला पेट्रोल पंप के पास पहुंचे।  लूटपाट करने की प्लानिंग के तहत ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 वी जे 9769 के ड्राइवर सुजीत कुमार यादव का रेड्मी कंपनी का मोबाईल  व नगदी रकम 15000 रू. को लूट कर उक्त ट्रेलर वाहन को तोडफ़ोड़ कर फरार हो गए। दोनों  भानु हरपाल एवं गौतम दास मानिकपुरी के कब्जे से लूटी रकम में से 5150 रू. व  सीजी 04 एन जी 0699 को जप्ति पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।भानु हरपाल 27 वर्ष साकिन गोकुल नगर गार्डन के पीछे टिकरापारा और गौतम दास मानिकपुरी  26 वर्ष साकिन संतोषी नगर होटल सकुन के पीछे शिव मंदिर के पास  टिकरापारा निवासी हैं।


अन्य पोस्ट