रायपुर

दुकान से चुराए 15 हजार पकड़ाया तो मिले तीन हजार
13-Apr-2024 8:56 PM
दुकान से चुराए 15 हजार पकड़ाया तो मिले तीन हजार

रायपुर, 13 अप्रैल। दुकान का ताला तोडक़र चोरी करने वाले  प्रेम नारायण साहू को गिरफ्तार किया है।

 साहूपारा भाटागांव पुरानी बस्ती निवासी पूरनलाल साहू  ठाकुरदेव पारा भाठागांव में किराना दुकान चलाता है दिन 8 अप्रैल की रात्रि में दुकान बंद करने के बाद  दूसरे दिन  सुबह आकर सामने का दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान इधर-उधर पड़ा था। गल्ला का ताला भी टूटा हुआ  और उसमें रखा ?15000  चोरी कर ले गया। पूरन  की  रिपोर्ट पर पुरानी बस्ती पुलिस धारा 457, 380 भादवि. का अपराध दर्ज किया ।  इसकी पतासाजी के दौरान मिली जानकारी पर छिर्रापारा  भाठा गांव निवासी प्रेमनारायण साहू  18 को   पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ में उसने  करने पर उसके द्वारा चोरी स्वीकारी।  प्रेमनारायण को गिरफ्तार कर उससे 3,050 रूपये लोहे का सब्बल जप्त किया गया।


अन्य पोस्ट