रायपुर

वार्डों में युवाओं के साथ चाय पर चर्चा मूणत की
13-Apr-2024 8:49 PM
वार्डों में युवाओं के साथ चाय पर चर्चा मूणत की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अप्रैल। रायपुर लोकसभा सीट पर  भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को जीत दिलाने का संकल्प लेकर रायपुर कस्टर प्रभार  पश्चिम के विधायक राजेश मूणत बैठके तेज कर दी है।मूणत ने रायपुर पश्चिम के 10 वार्डो में भाजपा के पार्षदों,छाया पार्षदों, मंडल प्रभारियों, पार्टी पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

शनिवार को  गुढिय़ारी स्थित पहाड़ी चौक से मूणत ने  चुनाव से पहले युवा चौपाल और चाय पर चर्चा अभियान की शुरुआत की।

 मूणत ने बताया कि रायपुर में लोकसभा चुनाव प्रचार के थमने तक वह निरंतर  युवाओं, विशेषकर फर्स्ट टाइम वोटर यानी पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के साथ चर्चा करके उन्हें देश के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी, मतदान के महत्त्व भाजपा की रीति नीति और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में किए गए कार्यों के बारे में बताया।

मूणत ने कहा कि पहली बार वोटिंग करने वाले, युवाओं के साथ बातचीत करना बहुत महत्वपूर्ण है।  इन्ही युवाओं के आक्रोश ने ही छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखकर विष्णुदेव साय की सरकार बनाई है।

उन्होंने आगे कहा कि रायपुर लोकसभा सीट से  भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल हैं,हमने संकल्प लिया है कि उन्हें 1 लाख वोटो की लीड के साथ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए सांसद बनाकर दिल्ली  भेजना है।

राजेश मूणत ने बताया कि वह निरंतर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कर रहे हैं इसी कड़ी में वह कल रविवार को बाकी के बच्चे 10 वार्डो की भी बैठक लेंगे।


अन्य पोस्ट