रायपुर

राजेंद्र नगर उरला में हुई हत्या सुलझी, जान लेने के बाद भागा आरोपी राउरकेला से पकड़ाया
13-Apr-2024 4:44 PM
राजेंद्र नगर  उरला में हुई हत्या सुलझी, जान लेने के बाद भागा आरोपी राउरकेला से पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अप्रैल। उरला के राजेंद्र नगर इलाके में परसों मिली युवक की हत्या के बाद मिली लाश की गुत्थी सुलझ गई है। हत्या के

 रमाशंकर यादव ने परसों  रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इनके बेटा विजय यादव का शव प्रगति स्कूल नर्सरी पास रोड किनारे प?ा है जिसके चेहरे में गंभीर चोट के निशान है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई।

  धारा 302 का मामला दर्ज कर उरला पुलिस ने पड़ताल शुरू की। घटना के संबंध में मृतक के पिता,मित्रों  और आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की।  मृतक  पता चला कि रूपये के लेन-देन को लेकर मृतक एवं रूपेश कुमार के बीच वाद-विवाद हुआ था। जो घटना के बाद से मोबाईल बंद कर फरार है। इसके बारे  में उनके जान-पहचान वालों से पता करने पर पता चला कि रूपेश कुमार सुबह ट्रेन से बिहार के लिये निकला है। सूचना पर तत्काल उरला पुलिस व सायबर की टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन पहुंचकर सीसीटीव्ही कैमरा चेक किया गया, जिसमें आरोपी रूपेश कुमार साउथ बिहार एक्सप्रेस में च?ते हुए दिखा।  ट्रेन का लोकेशन लेने पर राउलकेला स्टेशन के करीब होना पता चला।तत्काल आर.पी.एफ. निरीक्षक श्री अजय शर्मा थाना रायपुर को घटना की जानकारी देकर व आरोपी का फोटो देकर राउलकेला आर.पी.एफ. को सूचित किया।श राउलकेला आर.पी.एफ. तत्काल टीम को एलर्ट कर ट्रेन आने पर तलाश करवाया।  ट्रेन में सवार आरोपी रूपेश कुमार पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे आर.पी.एफ. राउलकेला की टीम द्वारा पकडक़र रायपुर पुलिस को सूचित किया । उरला पुलिस ने रायपुर लाकर   पूछताछ करने पर बताया  कि ‘‘मृतक विजय यादव उधार में राशन दिलवाया था जिसके रूपये जमा करने  बार-बार बोल कर गाली गलौच करता था।इसलिये अपने नाबालिग साथी  के साथ जान से मारने का प्लान बनाया और अपने साथी को विजय यादव कहॉ पर है बताने बोला, जो फोन से बताया कि विजय अकेले रोड किनारे मोबाईल में बात करते खड़ा है, तब वहॉं पहुंचा तो मेरे साथी ने मुझे एक लोहे का रॉड देकर बोला कि आज इसे जान से ही खत्म कर दो। तब  रॉड लेकर विजय यादव के सिर में वार किया।

 जिससे विजय यादव जमीन पर गिर गया। तब मैं उसके चेहरे पर रॉड से कई बार वार किया। जब विजय यादव मर गया तब मैं और मेरा साथी भाग गये। सुबह साउथ बिहार एक्सप्रेस से बिहार जाने के लिये निकल गया।’।  घटना में  प्रयुक्त लोहे का रॉड जप्त कर गिरफ्तार किया गया है।


अन्य पोस्ट