रायपुर

महावीर जयंती समारोह 21 को सीएम भी आमंत्रित
12-Apr-2024 8:52 PM
महावीर जयंती समारोह 21 को सीएम भी आमंत्रित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अप्रैल। सकल जैन समाज  21 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ धार्मिक वातावरण में धूमधाम से महावीर जयंती मनाएगा। इसके लिए मुखमंत्री विष्णु साय को भी  आमंत्रित किया गया है । सीएम को आमंत्रण देने वालों में  अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा,महासचिव वीरेंद्र डागा,कोषाध्यक्ष अमित मूणत,कार्यकारी अध्यक्ष अमर बरलोटा के साथ अशोक,संखला, राजेंद्र पारख,अतुल जैन,लोकेश जैन उपस्थित थे।

आज शुक्रवार को  सकल जैन समाज के द्वारा सामूहिक सामायिक आराधना सुबह 8:55 से 9:55 तक स्थान श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, एम.जी. रोड,  में रखा गया ।जिसमे सभी धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित होकर परम्पराओं एवं कल्प-मर्यादा का सम्मान करते हुए 48 मिनट एक सामायिक लेकर एक साथ एक स्वर में वीर प्रभु की आराधना कर जन्म कल्याणक दिवस को सफल एवं सार्थक बनाया । इस आयोजन में सामायिक उपकरण साथ लेकर पुरुष सामायिक की वेशभूषा में व महिलाएँ पारंपरिक पूजा के वेश या केसरिया या लाल साड़ी में उपस्थित थी । इस कार्यक्रम के लाभार्थी स्व. श्रीमति इंदिरादेवी जैन के आत्मश्रेयार्थ लाभार्थी  जी.सी.जैन, कीर्ति, कमलेश जैन, रत्नेश जैन, लवकुश जैन परिवार श्रीमति पुष्पा देवी भीखम चंद कोठारी,,मनोज, कविता, संभव, श्रेया, श्रेजस, सिद्धान्त कोठारी रहे।


अन्य पोस्ट