रायपुर

गुढिय़ारी आगजनी की जांच अभी पूरी नहीं, पुलिस ने भी शुरू की
12-Apr-2024 2:58 PM
गुढिय़ारी आगजनी की जांच अभी पूरी नहीं, पुलिस ने भी शुरू की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अप्रैल।
बिजली कंपनी के गुढिय़ारी स्टोर यार्ड आगजनी की जांच पूरी होने में अभी कुछ दिनों का समय और लगेगा। छह सदस्यीय जांच दल के प्रमुख ईडी भीमसिंह के मुताबिक अंतिम निष्कर्ष और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

पांच अप्रैल को पूर्वान्ह गुढिय़ारी कोटा रोड स्थित इस यार्ड में भीषण आगजनी हुई थी। इस पर काबू पाने में करीब 11 घंटे  लगे थे। यह कंपनी के प्रदेश भर का स्टॉक यार्ड है। जहां घटना के दिन 4000 ट्रांसफारमर और हजारों कंडक्टर ,डीजल ड्रम रखे हुए थे। घटना के दूसरे ही दिन विद्युत कंपनी ने ईडी भीम सिंह की अध्यक्षता में विभागीय  जांच कमेटी बनाकर 7 दिन में रिपोर्ट मांगा था । कमेटी ने जांच दो दिन विलंब से शुरू कर पाई और चार दिन बाद रिपोर्ट सौंपने का दिन आ गया। 

मिली जानकारी के अनुसार जांच अभी पूरी नहीं हुई है। इसमें अभी और समय लग सकता है ।सिंह के अनुसार नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। और फाइंडिंग भी बनाना है। जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। 

दूसरी ओर इस आगजनी की गुढिय़ारी पुलिस भी जांच कर रही है। आगजनी का मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्यपालन अधीक्षक ,स्टोर कीपर और आधा दर्जन सुरक्षा गार्ड से पूछताछ की है। टीआई ने बताया कि अभी कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की जानी है।


अन्य पोस्ट