रायपुर
सौम्या जमानत सुनवाई कल
11-Apr-2024 4:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 अप्रैल। सेंट्रल जेल में बंद निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर आज की बहस टल गई है। अब जमानत याचिका पर 12 अप्रैल शुक्रवार को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के बाद पहली बार निचली कोर्ट में जमानत याचिका लगी है। दूसरी ओर महादेव ऐप घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित पुलिसकर्मी चंद्रभूषण वर्मा की जमानत याचिका पर दोनो पक्षों की बहस पूरी हो गई है। बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे