रायपुर

पेट्रोल पंप के मैनेजर पर 66 लाख रूपए के गबन का मामला दर्ज
11-Apr-2024 3:21 PM
पेट्रोल पंप के मैनेजर पर 66 लाख  रूपए के गबन का मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अप्रैल।
विधान सभा इलाके में गबन का मामला सामने आया है। बालाजी फ्यूल्स के मैनेजर नारद यादव पर 66 लाख रूपए का गबन करने का आरोप लगा है। 

विजय कुमार पाली ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि वह बजरंग चौक मठपारा में रहता है। ग्राम दोंदे खूर्द के पास उसका बालाजी फ्यूल्स के नाम से पेट्रोल पंप है। जहां पर  नारद यादव पंप में बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। जहां पंप में  नारद ने पंप में पेट्रेल डीजन रिफिलिंग से लेकर पूरा आवक और खर्चों का हिसाब रखता था। इसी दौरान एक मार्च से 4 अपै्रल के बीच नारद ने हिसाब किताब में गड़बडी कर 66 लाख रूपए का गबन किया। इस बात की जानकारी र्माच-अपै्रल में हुए आडिट से हुई। गबन की सूचना के बाद से मैनेजर पंप से  फरार हो गया। जिससे शक और भी गहरा गया। 

विजय पाली ने इसकी रिपोर्ट विधान सभा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी नारद यादव के खिलाफ गबल के मामले में 406 का  अपराध दर्ज किया है। वहीं पेट्रोल पंप में रिकार्ड पड़ताल कर कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। 


अन्य पोस्ट