रायपुर

कौशल्या विहार में 12 घंटे से बिजली नहीं, लोग हलाकान
09-Apr-2024 9:03 PM
कौशल्या विहार में 12 घंटे से बिजली नहीं, लोग हलाकान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 अप्रैल। कौशल्या विहार (कमल विहार) में बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान हैं। पिछले 12 घंटे से सारे सेक्टरों में बिजली गुल है। इस सिलसिले में कालोनी के रहवासियों ने आरडीए अफसरों से लेकर बिजली दफ्तर में भी शिकायत की है लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

आरडीए की कालोनी कौशल्या विहार में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। यहां करीब 5 हजार से अधिक लोग निवास कर रहे हैं। लेकिन यहां सुरक्षा की भारी कमी है। तकरीबन रोज किसी न किसी घर में चोरी हो रही और अब लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं।

कल रात को बारिश के बाद से बिजली गुल है। कालोनीवासियों ने बिजली दफ्तर में इसकी शिकायत की। इसके अलावा आरडीए के अधिकारियों को भी इससे अवगत कराया है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक बिजली शुरू नहीं हो पाई है।

शहर के कई इलाकों में यही स्थिति रही गरज-चमक की वजह से कई घरों में एमसीबी उडऩे की भी घटनाएं हुई। इससे घर के इलेक्ट्रानिक समान भी खराब

हुए हैं।


अन्य पोस्ट