रायपुर

जय माता दी...
09-Apr-2024 9:03 PM
जय माता दी...

तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


महामाया में मन्नत के 11000 ज्योत

छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित प्राचीन महामाया माता मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा लगभग 11 हजार मनोकामना ज्योति प्रज्वलित कराए गए। न्यास समिति के सचिव व्यास नारायण तिवारी एवं न्यासी पं विजय कुमार झा ने बताया है कि कुंवारी कन्या के हाथों से मुख्य ज्योति प्रज्वलित कराकर शेष ज्योति इस कलश से इसलिए जलाया जाता है की मां भगवती ब्रह्मचारिणी स्वरूप है। इसलिए साक्षात मां भगवती कुंवारी कन्या के रूप में आकर ज्योत प्रज्वलित करते हैं।  मंदिर के अध्यक्ष आनंद शर्मा, व्यवस्थापक दुर्गा प्रसाद पाठक ललित तिवारी, कृपा राम यदू, महेंद्र पांडे, विजयशंकर अग्रवाल, सूरज फुटान, सत्यनारायण अग्रवाल, मुख्य जजमान बनकर आचार्य श्री लालजी पांडे, मंदिर पुजारी श्रीकांत पांडे श, मनोज शुक्ला एवं लक्ष्मीकांत पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कराकर आरती भोग भंडारा कराया गया । 


अन्य पोस्ट