रायपुर
राज्यपाल को चेट्रीचंड शोभायात्रा का आमंत्रण, कल निकलेगी
09-Apr-2024 9:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अप्रैल। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में सिंधी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की।
उन्होंने छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा चैट्रीचंड के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा कार्यक्रम हेतु राज्यपाल को आमंत्रण दिया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी, अमित चिमनानी सहित समाज के अन्य प्रतिनिधी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे