रायपुर

राजधानी में चोरियां करने वाला गैंग दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा
09-Apr-2024 8:59 PM
राजधानी में चोरियां करने वाला गैंग दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 अप्रैल। राजधानी में पुलिसकर्मी के  साथ साथ 2 घरों में चोरी करने वाला चोर गैंग दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आया है। भोपाली गैंग के नाम के इस गिरोह ने दुर्ग,भिलाई समेत प्रदेश के कई जिलों में बड़ी चोरी की वारदाते की थीं। ताले लगे सुने घरों को  अपना निशाना बनाता था।अनूप सिंह,अमित सिंह और राकेश कुशवाहा गिरफ्तार किया गया ।

भोपाल से निकलकर कार से घूम घुूमकर छग समेत कई दूसरे राज्यों में भी  चोरी की बड़ी वारदात कर चुके हैं। भोपाल जेल में रहकर तीनों की दोस्ती के बाद  चोर गैंग बनाया। रोजाना अपनी कार का नंबर  बदलते थे। दुर्ग पुलिस ने पुलगांव के पास नाकेबंदी कर रोकने का किया प्रयास लेकिन शातिर बदमाशो ने पीछा कर रहे पुलिस कर्मियों की गाड़ी को  टक्कर मारा।

पुलिस कर्मियों पर गोली चलाने की भी सूचना मिल रही  है । इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलगांव थाने में शातिर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के पास से स्विफ्ट कार समेत टेलिस्कोप, जीपीएस सिस्टम समेत चोरी का सामान और नगदी जब्त होने की खबर है। दुर्ग पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा करेगी।


अन्य पोस्ट