रायपुर

सहकर्मी युवती से दोस्ती कर न्यूड फोटो वीडियो बना ब्लेकमेल करता था, गिरफ्तार
08-Apr-2024 2:26 PM
सहकर्मी युवती से दोस्ती कर न्यूड फोटो वीडियो बना ब्लेकमेल करता था, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 अप्रैल।
होटल सहकर्मी युवती से दोस्ती कर  उसकी इच्छा विरूद्ध शारीरिक शोषण कर नग्न का फोटो वीडियो लेकर ब्लैकमेलिंग करने वाले चंद्रकांत साहू उर्फ चंदू को गिरफ्तार किया गया। वह पैसो की मांग कर नही देने पर फोटो वीडियो इंस्टाग्राम व व्हाट्सप में वायरल करने  की धमकी दे रहा था।  चंदू एवं पीडिता एक साथ पचपेडीनाका स्थित होटल आई.वी.वाय.  में काम करते थे। आरोपी युवती को  काम करने के दौरान दोस्ती और घटना स्थल ले जाकर उनके इच्छा के विरूद्ध उससे शारीरिक संबंध बना नग्न वीडियो बनाया था।

पीडिता युवती ने  टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।  वह वर्ष 2023 में पंचपेडीनाका स्थित आई.वी.व्हाय. होटल में काम करती थी। जहां पर चंद्रकांत साहू उर्फ चंदू पिता विष्णु राम साहू  (29) छोटे करेली वार्ड नंबर 12 थाना मगरलोड  धमतरी भी काम करता था। जिनसे उनका अच्छा दोस्ती हो गया। धीरे धीरे उनका दोस्ती प्यार में बदल गया फिर चंद्रकांत साहू उन्हे थाना टिकरापारा क्षेत्रांतगत स्थित होटल में ले जाकर उसके इच्छा के विरूद्ध उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने धारा 376, 376(2)एन, 384 भादवि एवं 67(ए) आई.टी.एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।


अन्य पोस्ट