रायपुर

फ्लाइट से आकर नकली सोना गिरवी रख लाखों ठगने वाले मुंबई के दो गिरफ्तार
07-Apr-2024 7:56 PM
फ्लाइट से आकर नकली सोना गिरवी रख लाखों ठगने वाले मुंबई के दो गिरफ्तार

अंचल के 10 सराफा व्यापारियों को ठग चुके हैं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अप्रैल। नकली सोना गिरवी रखवाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। ये दोनों  देशभर में घूम-घूम कर  ठगी करते रहे । ये थाना विधानसभा, आरंग एवं पुरानी बस्ती इलाके के ज्वेलरी दुकान के संचालकों को अपना शिकार बनाते थे। दोनों ने  पास नकली सोने का ब्रेसलेट गिरवी रख फर्जी आधार कार्ड एवं आभूषणों की रसीद जमा कर लाखों रूपये नगद लिए थे। दोनों मूलत: मुम्बई निवासी हैं और फ्लाईट से रायपुर  आकर ठगी करते।  इनसे  ठगी की नगदी  50,000/- रूपये जब्त किए गए हैं। और तीनों ही थानों में   धारा 420, 34 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया है।

 थाना विधानसभा के दोंदेकला में श्रीसांई ज्वेलर्स के संचालक महेश थवाइत  की दुकान में 19 मार्च को  विशाल कुमार सोनी नाम का व्यक्ति आया। और सोने के ब्रेसलेट के साथ उसका रसीद एवं आधार कार्ड दिखाते हुए कहा कि  गिरवी रखकर जमीन खरीदने पैसे की मांग की। उसके  ब्रेसलेट में हॉलमार्क अंकित था तथा रसीद व आधार कार्ड भी दिया जिसके आधार पर महेश  ने ब्रेसलेट वजनी 61 ग्राम 740 मि.ग्रा. को  गिरवी रखकर 2.50 लाख रूपये नगद दिया। महेश ने  पुन: ब्रेसलेट का परीक्षण किया तो नकली निकला । इस ठगी  पर महेश ने  थाना विधानसभा में  धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इसी प्रकार आरोपी ने  अपने 1 अन्य साथी के साथ आरंग के  महामाया रोड स्थित समृद्धि ज्वेलर्स के संचालक  नरेन्द्र कुमार सोनी के पास भी नकली सोने का ब्रेसलेट गिरवी रखकर उससे 02 लाख 10 हजार रूपये प्राप्त ठगे  थे।थाना आरंग में पुरानी बस्ती में भी आरोपियों के विरूद्ध अपरा धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने साहेब बनर्जी पिता जोगेश बनर्जी (36) अक्षय सोनी पिता हेमंत सोनी ( 27) साल निवासी पृथ्वी पैराडाईश मीरा रोड इस्ट प्रेजेंट पार्क पुलिस स्टेशन थाणे मुम्बई बताया।  पुन: ठगी की घटना को अंजाम देने हेतु रायपुर आना बताया गया। दोनों देश भर में घूम-घूम कर मध्यप्रदेश, उड़ीसा, झारखण्ड एवं गुजरात सहित अन्य कई राज्यों में इसी तरीके से ठगी करते।


अन्य पोस्ट