रायपुर
डेढ़ लाख लेकर नौकरी नहीं लगाया अब फरार
07-Apr-2024 5:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अप्रैल। डेढ़ लाख रूपए में सरकारी नौकरी लगाने वाले ठग के खिलाफ पुलिस ने 420 का अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार परसदा नवापारा निवासी रेवाराम साहू (33) ने श्रम विभाग में सरकारी नौकरी के लिए चिदानंद कुमार से संपर्क किया था।
कुमार ने विभाग में अपनी पकड़, पहचान होना बताकर नौकरी लग जाने का भरोसा दिलाया । और इसके कुछ रकम खर्च करने की बात कहते हुए 50 हजार नगद और 1 लाख ,चैक से लिए। बीते जुलाई-23 में यह लेनदेन किया ।नौ नही ने बाद भी नौकरी न लगने और रकम वापस न करने पर रेवा राम ने कल रात गोबरा नवा पारा थाने में धारा 420 का अपराध दर्ज कराया। आरोपी पकड़ से बाहर है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे