रायपुर
मेकाहारा से बंदी फरार
06-Apr-2024 8:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 अप्रैल। जिला अस्पताल से फरार डबल मर्डर का बंदी तो भागते ही पकड़ा गया लेकिन एक और बंदी मेकाहारा से फरार होने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर केंद्रीय जेल का बंदी संजय सिंह राजपूत (40) कैंसर से पीडि़त है। उसे सर्जरी के लिए मेकाहारा के कैंसर यूनिट में भर्ती किया था। उसकी निगरानी के लिए जगदलपुर से जेल प्रहरी प्रिंस सोनी ( 33) तैनात था। कल शाम करीब 7.30 बजे संजय भाग निकला। दो घंटे तक पतासाजी के बाद भी जब उसका पता न चला तो प्रिंस की रिपोर्ट पर मौदहापारा पुलिस ने धारा 227 का मामला दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे