रायपुर

8 को श्रीराम शोभायात्रा
06-Apr-2024 7:56 PM
8 को श्रीराम शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अप्रैल। राम राज परिवार के संयोजक प्रदीप साहू ने बताया  कि हिन्दु नव वर्ष के अवसर पर 8 अप्रैल  को शाम 05 बजे सप्रे शाला मैदान से शोभायात्रा निकाली जाएगी।

जो  सिटी कोतवाली, सदर बाजार, सक्ति बाजार चौक, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती होते हुए बुढ़ापारा में समापन होगा। इसमें महाराष्ट्र का ढोल, बनारस का डमरू ढोल, ओडि़सा का सम्बलपुरी महशुर बाजा एवं छत्तीसगढ़ राऊत नाचा, पंथी, सुवा नृत्य एवं राजधानी के प्रमुख अखाड़ा डी.जे. घुमाल हाथी घोड़े से सजी झांकी एवं श्री राम दरबार की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। राम राज परिववार के अध्यक्ष अजय गवली ने कहा कि   हिन्दु सनातियों को एकत्रित एवं संगठित करने  यह शोभा यात्रा का आयोजन  किया जा रहा है इसे सफल बनाने संरक्षक विजय गोलु गवली, महेन्द्र सिंघानिया सलाहकार अमन मंडावी, धीरज बवंकर, अभय शर्मा रोहित प्रधान, दिनेश आदि जुटे हुए हैं।


अन्य पोस्ट