रायपुर

एकात्म परिसर में मना भाजपा का स्थापना दिवस
06-Apr-2024 4:27 PM
एकात्म परिसर में मना भाजपा का स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अप्रैल। 
भाजपा के 45 वें  स्थापना दिवस के  अवसर पर  एकात्म परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को संबोधित कर बधाई दी। इस मौके पर  प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव विधायक पुरंदर मिश्रा,जिला अध्यक्ष जयंती पटेल सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता  शामिल हुए।

इस मौके पर सीएम विष्णु देव  ने अपने संदेश में कहा कि  विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भाजपा का आज स्थापना दिवस है। सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई। भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता अटल जी की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। अब सारे देश में अंधेरा छंटा है, सूरज निकला है, कमल खिला है।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज पुन: विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इस यज्ञ में लगे सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद। 

अध्यक्ष  सिंहदेव ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, 
एक विचार है... जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है। ?राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों से भाजपा ने सदैव राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है।


अन्य पोस्ट