रायपुर
फर्जी पोस्ट: बॉटलिंग प्लांट का मालिक को साइबर पुलिस की नोटिस
05-Apr-2024 2:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अप्रैल। भाजपा नेताओं के नाम पर फर्जी वाट्सएप पोस्ट के मामले में साइबर पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार शराब सप्लाई का ठेका हासिल करने में असफल बिलासपुर के एक बॉटलिंग प्लांट के मालिक की मुख्य भूमिका रही है। पुलिस ने भोपाल निवासी इस मालिक को तलब किया है। किन्तु वह उपस्थित नहीं हो रहा। इस बीच बिलासपुर पुलिस ने उसके प्लांट पर छापा मार बड़ी संख्या में शराब की हेराफेरी का खुलासा किया है। इस डिस्टलर का नाम रायपुर के एक किराया भंडार संचालक ने कड़ाई से पूछताछ में बताया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे