रायपुर

जबलपुर की दूरी मात्र 6 घंटे, वंदेभारत शुरू होने के संकेत
05-Apr-2024 2:09 PM
जबलपुर की दूरी मात्र 6 घंटे, वंदेभारत शुरू होने के संकेत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अप्रैल।
पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर जोन ने महाकौशल और छत्तीसगढ़ को द्रुतगामी वंदेभारत एक्स्प्रेस से जोडऩे की घोषणा की है। इससे अब रायपुर जबलपुर की दूरी मात्र 6 घंटे रह जाएगी। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़ सप्ताह के 6 दिन उपलब्ध रहेगी। हालांकि अभी इसकी किसी अधिकारी ने  घोषणा नहीं की है लेकिन आईआरसीटीसी ने रेलवे बोर्ड के निर्देश बताते हुए दोनों ही जोन को सूचित कर समय सारिणी भी जारी कर दिया है। यह ट्रेन जबलपुर-बालाघाट-गोंदिया नई रेल लाइन के रूट पर चलेगी। 

इस वंंदेभारत एक्सप्रेस में 16 कोच (डिब्बे)होंगे। ट्रेन जबलपुर से रोजाना सुबह 7.25 को छूटकर ,9.32नैनपुर, 10.12 बालाघाट, 11.05 गोंदिया,12.14 राजनांदगांव,12.43 दुर्ग आने के बाद दोपहर 1.20 को रायपुर पहुंचेगी। वापसी मे सवा तीन बजे रायपुर से छूटकर इसी रूट से रात 9.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। 410 किमी यह दूरी ट्रेन 70 किमी की रफ्तार से अप डाउन दोनों ही सफर में  5.55 घंटे में पूरा करेगी। फिलहाल यह सेवा एक ही रैक से चलेगी।जिसका शुक्रवार को जबलपुर में मेंटेनेंस होगा । यहां बता दें कि इस समय जबलपुर के लिए दुर्ग-भोपाल-अमरकंटक एक्सप्रेस नर्मदा एक्सप्रेस की सीधी सुविधा है या फिर सारनाथ एक्सप्रेस से कटनी उतरकर दूसरी ट्रेन के लिए जाया जा सकता है। 
 


अन्य पोस्ट