रायपुर

10 की शाम चेट्रीचंड्र शोभायात्रा
04-Apr-2024 8:47 PM
10 की शाम चेट्रीचंड्र शोभायात्रा

रायपुर, 4 अप्रैल। चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति, सिंधी समाज रायपुर के प्रमुख कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक पूज्य संत कंवरराम धर्मशाला लाखेनगर चौक में  हुई।

समिति के प्रवक्ता दिनेश कुमार अठवानी ने बताया कि चेट्रीचंड पर्व के दिन  10 अप्रेल को  प्रात: 7बजे बहराणा साहेब की दुग्धाभिषेक क्या जाएगा। इसके बाद पूजा पाठ कर पंजड़ा गाने की प्रथा है। दोपहर 12-3 बजे तक आम भंडारा का आयोजन  है।

तत्पश्चात संध्या 4बजे संत शदाणी दरबार के साईं युधिष्ठिर लाल, देवपुरी दरबार गोदड़ी धाम की अमां मीरा देवी आदि वरिष्ठ गणमान्य की उपस्थिति में शोभायात्रा रवाना होगी। जिसमें शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान प्रमुख समितियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसमें झांकियां भी होंगी।

झांकियों में सर्वप्रथम बरकत भरी बहराणा साहब की झांकी,मछलीपर सवार भगवान झूलेलाल की अनेक झांकिया, राममंदिर अयोध्या के बेहतरीन प्रदर्शन व चित्रण द्वारा भगवान राम परिवार की प्रमुख झांकी,सिंधी युवा शहीद हेमू कालाणी के जीवन चरित्र पर आधारित झांकी, 40 सदस्यीय आदिवासी नृत्य करते सराइपाली की टीम,सजीव झांकी : भगवान शिव की टोली तांडव नृत्य करते हुए,साईं बाबा की आदि प्रमुख झांकियां शोभायात्रा की रौनक बढ़ाएंगी।


अन्य पोस्ट