रायपुर

सिगावा रेस्टोरेंट और पांच अन्य दुकानदारों से 42 सौ जुर्माना
03-Apr-2024 7:46 PM
सिगावा रेस्टोरेंट और पांच अन्य दुकानदारों से 42 सौ जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अप्रैल। नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जन शिकायत पर  वार्ड 28 के देवेन्द्र नगर में सिगावा रेस्टोरेंट की सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ - सफाई का पूर्ण अभाव एवं भारी गंदगी पायी गयी। इस पर रेस्टोरेंट प्रबंधन को  भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल 2000 रूपये का जुर्माना किया। इससे पहले मंगलवार को  जोन  5 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड  40 एवं  42 के बाजार क्षेत्रों में 5 दुकानों  में गंदगी कचरा फैलाने, डस्टबिन नहीं रखने पर कुल 2200 रूपये का जुर्माना वसूला। इन दुकानदारों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई।सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों ने बाजार क्षेत्रों में दुकानदारों को डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखने एवं स्वच्छता बनाये रखकर दुकान का सूखा एवं गीला कचरा पृथक - पृथक डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को नियमित देने के निर्देश दे रहे।


अन्य पोस्ट