रायपुर

आज शाम झूलेलाल जयंती महोत्सव, भंडारा 10 को
03-Apr-2024 3:22 PM
आज शाम झूलेलाल जयंती महोत्सव, भंडारा 10 को

रायपुर, 3 अप्रैल।  सोमवार रात को फाफाडीह  सिंधी पंचायत और फाफाडीह युवा विंग की एक संयुक्त बैठक हुई। जिसमें झूलेलाल जयंती महोत्सव के आयोजन पर चर्चा हुई। पंचायत के मुखी अछूमल  एवं जीवनलाल बड़वानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 3 अप्रैल को शाम 7 बजे  संध्या फेरी का भव्य स्वागत फाफाडीह सिंधी समाज और युवा विंग द्वारा आतिशबाजी और प्रसाद शर्बत वितरण करके किया जाएगा।

साथ ही 10 अप्रैल चैट्रीचंड के दिन दोपहर 11 बजे शिवमंदिर गली न.2 फाफाडीह में श्री झूलेलाल की भव्य आरती दोपहर 12 बजे और  सिंधु सदन फाफाडीह में दोपहर 1 बजे भण्डारा किया जायेगा। यह जानकारी गोपी चंद रहेजा ने मीडिया को दी।


अन्य पोस्ट